फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM lays foundation stone of NP office through video conferencing

सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नपं कार्यालय का किया शिलान्यास

Wed, 27 Oct 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
CM lays foundation stone of NP office through video conferencing
नगरा। नगर पंचायत के कार्यालय का शिलान्यास बुधवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया गया। जूनियर हाईस्कूल परिसर में नगर पंचायत कार्यालय के अनौपचारिक शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने 2017 से अब तक की अपनी उपलब्धियां गिनाई। कहा कि हमारी सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। साढ़े चार वर्षो में सरकार ने नगरीय जन जीवन में काफी बदलाव लाई है। नगरीय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले की अपेक्षा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में सबको फ्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिया जा रहा है। पिछली सरकारों में भीड़ व जाम के अलावा गंदगी नगरीय क्षेत्रों की पहचान थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने नगर निकायों की परिदृश्य को बदल दिया। प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रदेश सरकार सफल रही है। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने जिन नवसृजित नगर पंचायतों का गठन किया है, उनके कार्यालय भवन के लिए कृत संकल्पित है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 112 करोड़ की लागत से 76 नव सृजित नगर पंचायतों का शिलान्यास किया गया। कार्यालय भवन में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों के बैठने के लिए जगह के अलावा एक कॉमन रूम का भी निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी रसड़ा प्रभुदयाल, नायब तहसीलदार शैलेश कुमार के अलावा बसपा नेता इश्तियाक अहमद, जय प्रकाश जायसवाल, लाल बहादुर सिंह, डीएन प्रजापति, प्रभुनाथ सिंह, जितेंद्र सैनी आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed