फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Minister's residence: Approval of 222 beneficiaries, other 35 are expected to be received soon

मुख्यमंत्री आवास : 222 लाभार्थियों की मिली स्वीकृति, अन्य 35 के भी जल्द मिलने के आसार

Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's residence: Approval of 222 beneficiaries, other 35 are expected to be received soon
बलिया। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 222 लाभार्थियों के लिए आवास निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। इन लाभार्थियों को पहली किस्त भेजने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि जल्द की मुख्यमंत्री की ओर से एक ही दिन किस्त जारी करने का शुभारंभ किया जाएगा। हालांकि शेष 35 लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और स्वीकृति के लिए पत्रावली तैयार की जा रही है। योजना के तहत कुल 257 आवास बनाए जाने हैं। अधिकारियों की मानें तो चयन किए गए लाभार्थियों के खाते में जल्द ही 10.28 करोड़ की धनराशि पहुंचेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास का आवंटन सेक (सोशल इकॉनमिक कास्ट सेंशस) की सूची से किया जाता है। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जिनका नाम इस सूची में नहीं है और प्राकृतिक आपदा से पीडि़त होने के बावजूद उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल पाता है। वर्ष 18-19 में प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई। शासन से प्रावधान किया गया कि एक अप्रैल 2017 के बाद प्राकृतिक आपदा से ऐसे पीडि़त जिनका नाम सेक सूची में नहीं है, उन्हें आवास का लाभ दिया जाए। योजना के तहत वर्ष 2022-23 में जिले को कुल 257 आवास का लक्ष्य मिला। इसके सापेक्ष लाभार्थियों का चयन किया गया है। अब इन लाभार्थियों को पहली किस्त देने की तैयारी में विभाग जुटा हुआ है। शासन से 222 लाभार्थियों के आवास निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और शेष 35 लाभार्थियों की स्वीकृति भी जल्द मिलने वाली है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री आवास निर्माण की धनराशि स्टेट पुल से जारी की जाती है। आवास स्वीकृति के बाद मुख्यमंत्री की ओर से किस्त जारी करने का शुभारंभ किया जाएगा। बतौर पहली किस्त सभी लाभार्थियों के खाते में कुल 10.28 करोड़ पहुंचेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास के लिए यह है मानक
बलिया। जिले में आवास योजनाओं का संचालन डीआरडीए (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण) की ओर से किया जाता है। डीआरडीए के पीडी की माने तो मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वरीयता के क्रम में ऐसे आवास विहीन परिवार जो कुष्ठ रोग प्रभावित, प्राकृतिक आपदा प्रभावित, कालाजार प्रभावित, वनटांगिया एवं मुसहर वर्ग, जेई या एईएस से प्रभावित परिवार हैं, उन्हें आवास के लिए चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक बने 1271 मुख्यमंत्री आवास
वर्ष 2018-19 358
वर्ष 2019-20 478
वर्ष 2020-21 273
वर्ष 2021-22 162
मुख्यमंत्री आवास चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शासन से स्वीकृति भी मिल रही है। अब तक 222 लाभार्थियों के आवास निर्माण की स्वीकृति ऑनलाइन मिल चुकी है। शेष की भी जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। एक साथ सभी लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त जल्द पहुंचेगी। - उमेशमणि त्रिपाठी, पीडी, डीआरडीए, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed