फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chetak's crown decorated with clouds in the courtyard of Dadri

ददरी के आंगन में बादल के सिर सजा चेतक का ताज

Wed, 24 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chetak's crown decorated with clouds in the courtyard of Dadri
ददरी मेला के नंदी ग्राम में आयोजित चेतक प्रतियोगिता में भाग लेता चेतक। - फोटो : BALLIA
कोरोना के कारण करीब दो वर्ष बाद ददरी मेला में बुधवार को आयोजित हुई चेतक प्रतियोगिता का सिरमौर बिहार के मुजफ्फरपुर का बादल बना। जबकि मुजफ्फरपुर का राजू दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा तीसरे स्थान पर पटना के विवेकानंद पहलवान का घोड़ा रहा। बिहार के बक्सर के मुन्ना सिंह के घोड़े को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की रोचक बात यह रही कि स्पर्धा में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल करने वाले दोनों घोड़े के स्वामी एक ही हैं। चेतक प्रतियोगिता में कुल 28 घोड़ों ने भाग लिया, जिनमें फाइनल राउंड में केवल आठ घोड़े ही पहुंच सके। शेष 20 घोड़े लीग राउंड में ही बाहर हो गए। चार राउंड में हुए खिताबी मुकाबले बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर निवासी अजय कुमार के दो घोड़े बादल और राजू ने क्रमश: प्रथम द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि बिहार के पटना जिले के विवेकानंद पहलवान का घोड़ा तीसरा स्थान पा सका।
विज्ञापन

चेतक प्रतियोगिता कुल तीन चक्र में हुई। पहले, दूसरे व तीसरे चक्र में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चेतक को फाइनल की दौड़ में मौका मिला। इसमें यूपी के बलिया, गाजीपुर, देवरिया तथा बिहार के मुजफ्फरपुर एवं पटना, बक्सर के घोड़े अंतिम रोमांचक दौड़ में शामिल हुए, जिसमें तीन नंबर बैच बिहार के मुजफ्फरपुर के अजय कुमार के घोड़े को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। घुड़सवार दीपक यादव ने जबरदस्त जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने घुड़सवारों को हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का बकायदा उद्घाटन किया और स्पर्धा के अंत में विजेता और उप विजेता को शील्ड देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका राधेश्याम सिंह, अनिल कुमार आदि रहे। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, चेयरमैन अजय कुमार, मीना बाजार थाना प्रभारी नंद कुमार तिवार व ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह आदि मौजूद रहे।

दो बार हुई फाइनल के लिए दौड़
ददरी मेला के चेतक प्रतियोगिता में बुधवार को उस वक्त विवाद की स्थिती उत्पन्न हो गई जब चार राउंड के फाइनल प्रतिस्पर्धा में आठों घुड़सवार तीन राउंड पूरा करके रुक गए। इससे असंमजस की स्थिति बन गई और 22 नंबर के बैच वाला घुड़सवार स्वयं को प्रतियोगिता का विजेता घोषित करने की मांग करने लगा। इस दौरान कुछ देर तक प्रतियोगिता रुकी रही। निर्णायक मंडल के हस्तक्षेप से पुन: चार राउंड की फाइनल प्रतिस्पर्धा प्रारंभ हुई, जिसमें मुजफ्फरपुर के बादल और राजू ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed