{"_id":"5ea062478ebc3e90941e3fea","slug":"chest-in-the-house-of-retired-teacher-ballia-news-vns521518586","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सेवानिवृत्त अध्यापक के घर में की लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने सेवानिवृत्त अध्यापक के घर में की लाखों की चोरी
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर में मंगलवार की रात एक सेवानिवृत्त अध्यापक के घर में घुसकर महिलाओं को कमरे के बाहर से बंद लाखों रुपए का जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पीडि़त परिवार ने मनियर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 नम्बर एवं मनियर थाने की पुलिस ने मौका मुआयना किया।
बताया जाता है मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक अनन्त सिंह के घर के कुछ लोग छत पर सो गए जबकि उनकी छोटी बहू अपने रूम में सो गई। रात में घर में घुसे चोरों ने जिस कमरे में परिजन सोए थे उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और अन्य कमरों में रखे बक्से को तोड़कर सामान तितर-बितर कर दिया। घर में रखे 55 हजार रुपये नगदी के अलावा करीब छह लाख रुपये मूल्य के जेवरात को चुरा लिया। छत पर सोए परिजनों की बुधवार की भोर में जब नींद टूटी तो नीचे आए तो खुला कमरा एवं सामान तितर बितर देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने बहू के रूम बाहर से खोला तब वह बाहर निकल सकीं। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने 112 नंबर व थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने अपने पुत्र व गोरखनाथ मंदिर में तैनात हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह व पौत्र आजमगढ़ में तैनात कांस्टेबल राहुल कुमार सिंह को भी जानकारी दी। यही नहीं चोरों ने उनके घर के कुछ दूरी पर सुधाकर उपाध्याय के घर में भी चोरी करने की नियत से गए लेकिन घर में लोगों के जगे होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।