{"_id":"b33f714e0a76c11e8fe2b2d2733b9aea","slug":"cheating-in-uttar-pradesh-board-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम बही नकल की गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम बही नकल की गंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को जमकर नकल की गंगा बही। बावजूद जिला परीक्षा समिति नकल विहीन परीक्षा कराने का दावा कर रही है। मंगलवार को हाईस्कूल गणित प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में जेडी सहित उड़नदस्ते ने 104 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा और एक विद्यालय पर कार्बन कॉपी मिलने की बात कबूल की। इससे यह साबित हो रहा है कि बोर्ड परीक्षा में चहुओर नकल की गंगा बह रही है।
जिले में मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित प्रथम की परीक्षा हुई। इस दौरान रामदेव हरदेव इंटर कालेज सिलहटा से दो नकलचियों को पकड़कर निकाल दिया गया। वहीं ब्रजराज सिंह इंटर कालेज रोहतक में हल कार्बन कॉपी पाए जाने पर जेडी रामचेत ने इसे डिबार करने के लिए बोर्ड से संस्तुति की है।
वहीं डीआईओएस ने इस तरह के मामले होने से इंकार किया। पीएन इंटर कालेज दूबेछपरा से 37, महावीर सिंह इंटर कोलज वादिलपुर से छह, मीरादेवी इंटर कालेज हल्दी से नौ, राजकीय बालिका इंटर कालेज रामपुर बसरिकापुर से 16, नरहरि बाबा इंटर कोलज कर्णछपरा से दो, संत देवी इंटर कोलज बहुआरा से पांच, जेबी इंटर कोलज गड़वार से नौ, संपूर्णानंद इंटर कालेज रतसर से 11, भगवती इंटर कालेज रतसर से चार,
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज बलिया से दो, बाल विद्या इंटर कालेज रतसर से चार सहित कुल 104 नकलचियों को उड़नदस्ता टीम ने दबोचकर रस्टीकेट कर दिया। उड़नदस्ता टीम की इस कार्रवाई से नकलचियों में हड़कंप की स्थिति है। परीक्षा केंद्रों पर नकल की स्थिति देख उनके दावे बेमतलब साबित हो रहे हैं।
सूत्रों की माने तो कुछ उड़दस्तें टीम को छोड़ निरीक्षण की औपचारिकता भर पूरी की जा रही है। वहीं उड़नदस्ता टीम स्ववित्तपोषित कालेजों पर कम और सहायता प्राप्त विद्यालयों पर ज्यादा जा रहे हैं।
उधर गड़वार विकास खंड के एक इंटर कॉलेज पर आरोप है कि सुविधा शुल्क के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षा दे रहे सभी छात्रों की कॉपी विद्यालय के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य के आदेश पर छीन ली गई और 2000 से 3000 रुपये सुविधा शुल्क के रूप में मंागे गए।