फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandrashekhar was a different face in the politics crowd

सियासत की भीड़ में अलग चेहरा थे चंद्रशेखर: रविशंकर सिंह पप्पू

Wed, 08 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar was a different face in the politics crowd
देवस्थली विद्यापीठ में पूर्व पीएम स्व. चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद - फोटो : BALLIA
पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की 13वीं पुण्यतिथि बुधवार को देवस्थली में मनाई गई। पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सदस्य विधान परिषद् रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि कुछ लोग बेहद खास होते हुए भी आम नजर आते हैं। भारतीय राजनीति में ऐसी ही एक शख्सियत थे चंद्रशेखर। जो लोगों को अपने से नजर आते थे। बिना कंघी के बाल, हल्की दाढ़ी से घिरा चेहरा, भविष्य में झांकती आंखें, जिस्म पर धोती कुर्ता, पांव में चप्पल कुल मिला कर खालिस हिंदुस्तानी और ठेठ पुरबिया अंदाज। ऐसे थे चंद्रशेखर जिनकी शख्सियत से अपनी माटी अपना देश की खुशबू का अहसास होता था। इस मौके पर उत्कर्ष सिंह, सूर्य बली सिंह, अमित सिंह बघेल, विनोद सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. पीसी श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह, ओपी सिंह, बृजेश तिवारी, सुधाकर तिवारी, अमित पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

अंतिम व्यक्ति की बात करने थे : रामगोविंद चौधरी
बलिया। समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं ने बलिया के लाल स्व. चंद्रशेखर की पुण्यतिथि अपने-अपने घरों पर मनाई। जिला प्रवक्ता और चंद्रशेखर जी के अनुयायी सुशील कुमार पांडेय ने अपने एवं समाजवादी पार्टी बलिया के तरफ से अपने आवास पर ही पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया। उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने दूरभाष पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चंद्रशेखर समाज के अंतिम व्यक्ति के उन्नति की बात करने वाले नेता थे। समाज के कमजोर की आवाज हमेशा सड़क से लेकर सदन तक उठाते रहते थे। व्यक्तिगत संबंधों के निर्वहन में चंद्रशेखर जी का कोई सानी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed