{"_id":"a112d8fc4a95a5af1675d1abf17b71dd","slug":"chandrasekhar-did-not-compromise-the-principles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर ने सिद्धांतों से नहीं किया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर ने सिद्धांतों से नहीं किया समझौता
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
युवा तुर्क के नाम से विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जन्म दिवस शुक्रवार को जिले में जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न संगठनों की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शेखर फाउंडेशन एवं चंद्रशेखर विचार मंच की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन चंद्रशेखर उद्यान में किया गया। इसमें शामिल हुए विभिन्न दलों के नेताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उन्हें सिद्धांतों से समझौता न करने वाला बताया गया।
चंद्रशेखर उद्यान में आयोजित प्रार्थना सभा में विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि बाबा ने जो संकल्प लिया था, उसे निष्फल नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि हम उनके संकल्पों को पूरा करने के लिए आजीवन कार्य करते रहेंगे। चंद्रशेखर जी ने आजीवन कभी भी सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।
विज्ञापन
इसके लिए उन्हें कोई कीमत चुकानी पड़ी वे पीछे नहीं हटे। चंद्रशेखर के जन्म दिवस पर अवकाश घोषित करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार जताया। कहा कि चंद्रशेखर उद्यान के सुंदरीकरण का प्रयास किया जा रहा है। परिणाम शीघ्र दिखेगा।
चंद्रशेखर विचार मंच के संयोजक ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रशेखर के अनन्य मित्र उद्धव जी अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत सभी धर्म गुरुओं ने प्रार्थना सभा की।
होली क्रास की शिक्षिका शशिबाला सिंह ने गीत से मुंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरिजा शंकर सिंह, वंश बहादुर सिंह, राणा प्रताप सिंह, आलोक सिंह झुनझुन, दीपक सिंह, रणजीत सिन्हा, अखिलेश सिन्हा, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में सपा के जिला कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। यहां गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक गोरख पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर हमेशा ऊंचाइयों का ख्वाब देखा करते थे। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि समाजवादी दर्शन को मुल्क में लागू करने के लिए आजीवन लगे रहे।
उधर दी सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में भी जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि छात्र राजनीति से देश की सर्वोच्च पंचायत के मुखिया के रूप में सफर करने वाले चंद्रशेखर एक बार जो निर्णय लेते थे, उसे अंतिम समय तक लागू करते थे। इस मौके पर सुरजीत सिंह, रमाशंकर पांडेय, घनश्याम पांडेय, अजय राय, सफदर अली, रामजी आदि रहे। अध्यक्षता जयप्रकाश उपाध्याय और संचालन महासचिव विनय कुमार सिंह ने किया।