फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chairman Bhim Gupta took charge for one and a half year

डेढ़ वर्ष चेयरमैन भीम गुप्ता ने कार्यभार किया ग्रहण

Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chairman Bhim Gupta took charge for one and a half year
बलिया। उप सचिव राजेंद्र मणि त्रिपाठी के आदेश के बाद करीब डेढ वर्ष बाद मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता को बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय मनियर पर ईओ मृदुल सिंह व पूर्व विधायक भगवान पाठक की उपस्थिति में पदीय दायित्व ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

छह जुलाई 2020 को नगर पंचायत मनियर के तत्कालीन ईओ मणि मंजरी राय की आत्महत्या में आरोपी बनाए जाने के बाद भीम गुप्ता को आधिकारविहीन कर दिया गया था। करीब डेढ़ साल बाद नगर पंचायत कार्यालय पर बुधवार को पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन भीम गुप्ता ने कहा कि मेरे साथ भेदभाव की राजनीति कर फंसाया गया था। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। अब मेरा कार्यकाल बहुत ही कम है। जो समय है उसी समय में जी जान लगाकर नगर के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होने दूंगा। पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से नगर का विकास करना ही प्राथमिकता है। सुमन उपाध्याय, पिंटू सिंह, सभासद संजीत सिंह, विनय सिंह, कंचन सिंह, भोलू यादव, गिरजा शंकर राय, विनय जायसवाल, कृष्णा, राजेश गुप्ता, परशुराम गुप्ता, मुन्ना सिंह, मिंटू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed