फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chairman and SDM embroiled when wall under construction collapses

निर्माणाधीन दीवार गिराने को लेकर आमने-सामने चेयरमैन व एसडीएम

Mon, 06 Jan 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chairman and SDM embroiled when wall under construction collapses
बैरिया नगर पंचायत की भूमि पर बने गिरा चहारदीवारी। - फोटो : BALLIA
बलिया। बैरिया नगर पंचायत में सरकारी भूमि के संरक्षण के लिए बनाई जा रही चहारदीवारी को शनिवार को ढहाने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम में ठन गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन का आरोप है कि सरकारी भूमि को संरक्षित करने के लिए नगर पंचायत की ओर से चहारदीवारी बनवाई जा रही थी जिसे नायब तहसीलदार और चौकी प्रभारी बैरिया ने गिरवा दिया। उन्होंने जिलाधिकारी और एसपी को पत्र भेजकर इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम अशोक चौधरी का कहना है कि उनके पास अवैध निर्माण की सूचना आई थी। सूचना के आधार पर मौके पर जांच कर काम रोकने के लिए टीम भेजी गई थी। वहां बस काम रुकवाया गया है। कोई निर्माण ढहाया नहीं गया। निर्माण ढहाने का आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत है। बैरिया संवाद सूत्र के अनुसार मामले में चेयरमैन के प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि उन्हें परेशान व बदनाम करने की नीयत से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। इसका प्रतिरोध नगर पंचायत के लोगों के साथ वे हर स्तर पर करेंगे। उन्होंने प्रस्ताव की कापी पत्रकारों को दिखाते हुए कहा कि शासनादेश के अनुरूप नगर पंचायत की ओर से प्रस्ताव पारित कराकर वर्क आर्डर के माध्यम से संबंधित जमीन को संरक्षित करने के उद्देश्य से चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते शनिवार को नायब तहसीलदार रजत कुमार सिंह व चौकी प्रभारी बैरिया हिरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने मौके पर नगर पंचायत को सूचना दिए बिना ही सरकारी खर्च से कराया जा रहा निर्माण ढहा दिया। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है तो वे मामले को लेकर कोर्ट की शरण में जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास निर्माण कार्य को ढहाने का वीडियो क्लिप भी है, जिसे कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

-
एक-दूसरे के बयानों में मेल नहीं
मामले में नायब तहसीलदार रजत कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज बैरिया हिरेंद्र सिंह से संपर्क किया गया तो दोनों के बयान एक दूसरे से मेल नही था। दोनों ही अधिकारियों ने चहारदीवारी गिरवाने से साफ इंकार कर दिया। नायब तहसीलदार ने कहा कि मैं मौका मुआयना करने गया था तो चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे थे। मैंने चौकी इंचार्ज को मौके पर नहीं बुलाया था। चौकी इंचार्ज का कहना था कि एसएचओ बैरिया थाना को नायब तहसीलदार ने फोन कर मौके पर फोर्स की मांग की थी। मैं एसएचओ की सूचना पर मौके पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहारदीवारी गिराने का आरोप बेबुनियाद: एसडीएम
बैरिया। उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का आरोप बेबुनियाद है। नगर पंचायत की जिस भूमि की चहारदीवारी गिराने का आरोप नायब तहसीलदार व चौकी इंचार्ज पर लगाया जा रहा है, वहां सिर्फ काम रोका गया था। उन्होंने कहा कि अराजी नंबर 3519 पर कुछ लोगों की ओर से अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। शिकायत के क्रम में नायब तहसीलदार रजत सिंह व चौकी प्रभारी हिरेंद्र सिंह को भेजा गया था। वहां केवल काम रोका गया था, चहारदीवारी नहीं गिराई गई। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार की जांच आख्या अभी प्राप्त नहीं हुई है। यदि जांच में अवैध निर्माण पाया जाता है तो निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed