फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   celebrating the makarsankarntri

लाई-पट्टी खाई, खिली धूप में पतंग उड़ाई

Sat, 14 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 14 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
celebrating the makarsankarntri
मकर संक्रांति पर शनिवार को गंगा स्नान करने के उपरांत पूजन अर्चन करती महिलाएं।
मकर संक्रांति का पर्व पर शनिवार को नगर और ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गंगा घाटों और मंदिरों पर लोगों का रेला उमड़ा और दान पुण्य किया गया। वहीं त्योहार पर धूप का साथ पाकर बच्चे से लेकर युवा, बुजुर्ग सभी के चेहरे खिल उठे। कोई पतंगबाजी में मशगूल हो गया तो कोई दोस्तों के साथ सैर पर निकल गया। घरों में महिलाएं सुबह गंगा स्नान कर पूजा पाठ करने के बाद लौटीं और छतों अथवा घर के बाहर धूप में बैठे बच्चों को चूड़ा, दही, तिलकुट आदि परोसा। 
विज्ञापन


नगर के कुछ इलाकों में बच्चों ने पतंगबाजी भी की। बाजार में मोदी नाम के पतंग का क्रेज अधिक दिखा। बच्चों के साथ बड़े-बुजुर्गों ने भी पतंगबाजी की।सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही मकर सक्रांति (खिचड़ी) आज जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने चूड़ा, तिल, गुड़, तिलवा, दही ब्राह्मणों को दान किया।
विज्ञापन


पर्व पर शिवरामपुर गंगाघाट, पचरूखिया, मझौवा, उजियार घाट, कीनाराम घाट, खोड़ीपाकड़ घाट, सागरपाली घाट के अलावा घाघरा व सरयू तटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। उसके बाद तिलवा, गुड़, चूड़ा, दही अादि दान किया। स्नान कर घर लौटने पर लोगों ने चूड़ी-दही खाया। वहीं शाम को खिचड़ी बनाकर भोजन किया। आज के दिन बच्चे व युवा धूप निकलने के बाद छत पर चढ़ और मैदान में जाकर जमकर पतंग उड़ाई। इस दौरान जमकर युवाओं ने पतंग की पेच भी लड़ाया। घोघा संवाददाता के अनुसार सुबह स्नान कर चावल, तिल, लाई, तिलवा, गुड़ आदि ब्राह्मणों को दान किया। तत्पश्चात चिउड़ा, दही खाकर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed