फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Celebrated Prakashotsav of Guru Nanak Dev

गुरु नानक का मनाया गया 550वां प्रकाशोत्सव

Sat, 09 Nov 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Prakashotsav of Guru Nanak Dev
टाउन हाल में गुरु नानक देव जी के 550वी प्रकाश पर्व उपस्थित महिलाए। - फोटो : BALLIA
बलिया। श्री गुरु नानकदेव जी महाराज का 550 वां प्रकाशोत्सव शहर के बापू भवन टाउन हॉल में शनिवार को मनाया गया। इस दौरान सुबह से शाम तक विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इलाहाबाद से आये प्रचारक सरदार प्रेम सिंह द्वारा गुरु इतिहास एवं धर्म प्रचारक शबद कीर्तन किया। इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के हजूरी में गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्था द्वारा भजन कीर्तन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के गोपाल राय ने कीर्तन में सहयोग किया। इस दौरान गुरुवाणी शबद गायन एवं कीर्तन हुआ। प्रकाशोत्सव में सरदार बलजीत सिंह, सरदार नवतेज सिंह, सरदार रविंद्र सिंह, सरदार वीरेंदर सिंह, सरदार संजय सिंह द्वारा गुरु के लंगर की व्यवस्था की गई। जिसमें सभी साधु संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सेवा भाव में सरदार गुरबख्श सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार जगजीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार श्रवण सिंह पूर्व प्रधान, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार इंद्रपाल सिंह, सरदार रणजीत सिंह आदि लगे रहे। तत्पश्चात गुरुद्वारा साहिब से श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा बापू भवन में लाई गई और उनका दीवान सजाया गया। रविवार को सुबह गुरु दरबार से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस गुरु दरबार पहुंचेगी। इसके बाद मंगलवार को दिन में गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार तथा रात्रि का दीवान सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed