फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ceiling plaster fell in school, six injured

विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरा, छह जख्मी

Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ceiling plaster fell in school, six injured
शिक्षा क्षेत्र के वीरपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा में पढ़ाई कर रहे छह बच्चे घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को आनन-फानन में कुरेजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीण घटिया निर्माण तो अधिखारी जांच की बात कह रहे हैं। दहशत की वजह से शनिवार को छात्रों ने खुले आसमान के नीचे पढ़ाई की।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में शनिवार को बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान छत से प्लास्टर का हिस्सा गिरने से अफरातफरी का माहौल हो गया। आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में सभी बच्चे वहां से बाहर निकले। विद्यालय के शिक्षकों के हाथ-पांव फूलने लगे। घायलों में गड़वार थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी पांचवीं की छात्रा रीता पुत्री स्व. रवि प्रकाश, कक्षा तीन की छात्रा अनु यादव पुत्री अनिल यादव, प्रियंका, कुसुम, चंदन आदि शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए ले जाया गया। रीता (10) और अन्नू (8) को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि एक माह पहले ही ग्राम प्रधान की ओर से विद्यालय की छत की सफाई कराई गई थी। अभी कुछ दिन भी नहीं बीते की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर पड़ा। प्रधानाध्यापिका पूनम सिंह यादव ने बताया कि करीब एक माह पहले ग्राम प्रधान द्वारा छत की सफाई का कार्य कराया गया था। सभी बच्चे सही सलामत हैं। भय की वजह से सभी बच्चों को बाहर फील्ड में पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed