{"_id":"677c2850ef75a0e223013e58","slug":"cbcid-will-investigate-rohit-murder-case-afresh-files-will-be-summoned-ballia-news-c-190-1-ana1001-130619-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रोहित हत्याकांड की नए सिरे से जांच करेगी सीबीसीआईडी, पत्रावली तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रोहित हत्याकांड की नए सिरे से जांच करेगी सीबीसीआईडी, पत्रावली तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। रोहित पांडेय हत्याकांड से जुड़ी पत्रावलियों को पुलिस ने सीबीसीआईडी को सौंप दिया है। शासन ने मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी हैं। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
बता दें कि पुलिस की विवेचना के दौरान सेरियां निवासी दो युवकों को नामजद करने पर उनके स्वजनों की शिकायत पर शासन ने मामले का संज्ञान लिया। विशेष सचिव उप्र शासन राकेश कुमार मालपाणी ने पुलिस अधीक्षक के नाम से पत्र जारी कर निर्देशित किया है। बिंदुवार आख्या और स्पष्ट संस्तुति शासन को तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।
बीते वर्ष 20 जुलाई को बांसडीह कोतवाली के सामने मिरिगिरी टोला निवासी रोहित पांडेय की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। रोहित के चचेरे भाई राजेश पांडेय की तहरीर पर रोहित यादव उर्फ राइडर, शेखर यादव, बागी यादव, अंकित यादव निवासी दरांव, जवाहर गौड़, प्रकाश यादव निवासी पिंडहरा सहित निशांत सिंह निवासी शीतल दवनी थाना बांसडीहरोड व कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना के दौरान क्षेत्र के छोटकी सेरियां निवासी अविनाश व अभिषेक सिंह का नाम प्रकाश में आने पर उन्हें भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
घटना के बाद फरार आरोपितों पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मुख्यारोपी के घर पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया था, जिसके बाद रोहित यादव उर्फ राइडर व शेखर गुप्ता निवासी दरांव कोर्ट में हाजिर हो गया। घटना के सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी हैं, लेकिन अविनाश व अभिषेक अब तक फरार हैं। पुलिस ने बीते दिनों न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई भी की। पुलिस ने प्रकरण में आरोपपत्र भी दाखिल कर दिया है।
दोनों आरोपितों के चाचा निर्भय सिंह ने मुख्य सचिव उप्र शासन से शिकायत की थी कि पुलिस द्वारा बिना किसी ठोस आधार व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के उनके दोनों भतीजों को फंसाया है। मामले में शिकायत को लेकर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार शासन द्वारा इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है। इस बाबत थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर रोहित हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी करेगी, मुकदमा संबंधित पत्रावलियों को भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -