{"_id":"d0db6948a2099b1cc70d765a064ea356","slug":"cash-theft-of-jewelery-including-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश समेत जेवरों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश समेत जेवरों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के बीज गोदाम स्थित एक सराफा की दूकान में शनिवार की रात चोरों ने
विज्ञापन
नकब लगाकर तिजोरी से लाखों रुपये के जेवर सहित नगदी पर पर हाथ साफ कर दिया।
सर्राफ को चोरी की जानकारी रविवार की सुबह हुई जब वो दूकान खोलने पहुंचा।
पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी की तहरीर दी।
कस्बा के चांदनी चौक निवासी राकेश कुमार सोनी की बीज गोदाम के पास एक किराए के मकान में सराफा की दूकान है। दूकानदार शनिवार को दूकान बंद कर घर चला गया।
इसी बीच रात के किसी पहर चोरों ने दूकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुसे और तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे 60 ग्राम सोने और तीन किग्रा चांदी के आभूषण और 31 हजार नगद ले उड़े। दूकानदार जब रविवार को दूकान पहुंचा तो उसने तिजोरी टूटी मिली और उसमें जेवर भी नहीं थे।
यह देख वह शोर मचाने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। सर्राफ ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। सूचना पाकर पहुंचे सीओ सिकंदरपुर सुरेश चंद्र रावत, थानाध्यक्ष मोती लाल पटेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा डाग स्क्वायड तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।