{"_id":"60f1bb298ebc3e13527ac0ef","slug":"case-registered-against-three-on-the-complaint-of-wife-ballia-news-vns600812587","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली के काजीपुरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार की शाम चाकू से गोदकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
काजीपुरा निवासी अशरफ (30) पुत्र स्व. छोटे का अपने भाइयों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बृहस्पतिवार की शाम दो सगे भाइयों से विवाद हो गया। आरोप है कि मामला इतना तूल पकड़ा कि बड़े भाई ने अशरफ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
इस मामले में पुलिस ने मृतका की पत्नी रजमा के तहरीर पर बब्बलू उर्फ सोनू, फिरोज एवं इजहार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
कोतवाल बालमुकुंल मिश्रा ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।