{"_id":"67233bc6d9a1849a120b4105","slug":"case-of-rape-of-a-minor-victim-called-the-police-accused-in-police-custody-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पीड़िता ने पुलिस को बुलाया, आरोपी पुलिस की पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पीड़िता ने पुलिस को बुलाया, आरोपी पुलिस की पकड़ में
Thu, 31 Oct 2024 01:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:41 PM IST
सार
नरहीं में नाबालिग को डेरे पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उसे फोन करके बुलाया और घटना को अंजाम देकर उसे कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को फोन करके बुलाया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
महिला अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
नरहीं थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दूसरे गांव के किशोर ने बुधवार की रात में एक डेरे पर दुष्कर्म करने के बाद कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना पीड़िता ने मोबाइल फोन से पुलिस को दिया।
इसके बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, सीओ सदर श्याम पाल व एसओ सुनील चंद्र तिवारी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। इसके उपरांत पुलिस ने पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत करते हुए बाल अपचारी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में नसीरपुर मठ गांव निवासी बाल अपचारी ने बगल के गांव की नाबालिग किशोरी को फोन से गांव के बाहर एक डेरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे डेरे के कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना पीड़िता ने स्वयं मोबाइल फोन से पुलिस को दिया। दुष्कर्म की सूचना मिलने ही पुलिस के आला अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही आरोपी बालअपचारी को पकड़ लिया।