फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case of fraud against seven including Tehsildar

Ballia News: तहसीलदार सहित सात पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Tue, 12 Mar 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Case of fraud against seven including Tehsildar
बलिया। सदर कोतवाली पुलिस ने बांसडीह तहसीलदार निखिल शुक्ला व रसड़ा तहसीलदार न्यायालय के अहलमद गौरव श्रीवास्तव सहित सात लोगों पर कोर्ट के निर्देश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इसकी खबर लगते ही विभाग में खलबली मच गई।
विज्ञापन

हल्दी थाना के बबुआपुर कठही निवासी परशुराम उपाध्याय ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया कि मौजा सोनवानी देवेश प्रकाश उपाध्याय बनाम कमलाकांत वगैरह व मौजा कठही में अरविंद कुमार उपाध्याय बनाम कमलाकांत वगैरह के बीच सदर तहसील के तहसीलदार न्यायालय में वाद विचाराधीन था। तहसीलदार निखिल शुक्ला का बांसडीह व गौरव श्रीवास्तव का रसड़ा स्थानांतरण होने से पूर्व दोनों पत्रावलियों के आर्डरशीट में घोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी तरीके से कूटरचना कर एवं कराकर नामांतरण एक पक्षीय आदेश करने का आरोप लगाया। कहा कि उक्त मौजा में हम सब लोग खातेदार हैं। 12 अप्रैल 2021 को आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु प्रार्थना पत्र एवं 25 नवंबर 2022 को उक्त दोनों वादों में आपत्ति व सबूत दाखिल किया गया था, जिसमें सामान्य तिथि 18 अगस्त 2023 को नियत की गई थी। 28 जुलाई 2023 को अपने पुत्रगण शिवशंकर उपाध्याय, विजयशंकर उपाध्याय के साथ सदर तहसील पहुंच अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय तहसीलदार के पूर्व अहलमद गौरव श्रीवास्तव से निरीक्षण करने के लिए उक्त पत्रावलियों की मांग की गई तो बताया कि पूर्व पीठासीन अधिकारी तहसीलदार बलिया निखिल शुक्ला ने पत्रावलियों को मंगाकर तीन जुलाई 2023 को नामांतरण आदेश पारित कर दिया है। अधिवक्ता ने उक्त दोनों पत्रावलियों का निरीक्षण करके मुझे बताया। कहा कि उक्त पत्रावलियों से आप द्वारा प्रस्तुत आपत्ति एवं सबूतों को निकाल दिया गया है। आर्डरशीट को भी परिवर्तित कर दिया गया है, क्योंकि ऐसा न करने की स्थिति में उक्त पत्रावलियों में नामांतरण एकपक्षीय आदेश तीन जुलाई 2023 को पारित किया जाना संभव नहीं था। स्थानांतरण के पूर्व उक्त लोगों ने एक पक्ष का नामांतरण कर दिया। इसकी शिकायत कोतवाली में देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर कोर्ट में आवेदन देना पड़ा। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच न्यायालय को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed