फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against five including husband on deceased mother's tahrir

मृतका के मां की तहरीर पर पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Wed, 30 Dec 2020 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five including husband on deceased mother's tahrir
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के आमघाट गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के विरुद्घ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दुबहड़ थाना क्षेत्र के धरनीपुर निवासी योगेंद्र नाथ सिंह की पुत्री तनुजा सिंह की शादी बीते 30 नवंबर को आमघाट निवासी आकाश सिंह पुत्र राजाराम सिंह के साथ हुई थी। बताया जाता है कि सोमवार को विवाहिता तनुजा सिंह का शव घर में फंदे से झूलते मिला था। इसके बाद ससुराल वालों ने आननफानन में महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां कौशल्या सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दहेज से असंतुष्ट होकर उनकी पुत्री तनुजा की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी है। तहरीर पर पुलिस ने सास शांति देवी, ससुर राजाराम सिंह, पति आकाश सिंह, ननद मुनी एवं ममता के विरुद्ध दहेज हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को थानाध्यक्ष आरएस नागर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आमघाट मोड़ से कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने सास शांति देवी, ससुर राजाराम सिंह और पति आकाश सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed