{"_id":"6138e5978ebc3ec7722acd86","slug":"case-against-12-who-used-electricity-by-theft-ballia-news-vns6104689185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से बिजली का प्रयोग करने वाले 12 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी से बिजली का प्रयोग करने वाले 12 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
बलिया। जिले में विद्युत चोरी रोकने को लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में जांच के दौरान अधिकारियों ने चोरी से बिजली का प्रयोग करने वाले कुल 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया।
हल्दी क्षेत्र में एक्सईएन संतोष मिश्र के निर्देश पर एसडीओ एके वर्मा, जेई मनोज यादव व विजिलेंस के जेई बृजेश कुमार की टीम ने कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान मनीष कुमार सिंह मझौआ, संतोष कुमार दिमांगी चट्टी, नीरज मिश्रा रुद्रपुर, राजू कुमार गुप्ता रुद्रपुर, उमेश चौरसिया, अजीत प्रसाद रुद्रपुर चोरी से कामर्शियल कार्य करते मिले। अधिकारियों ने इनके खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
उधर, अवर अभियंता तारकेश्वर यादव के नेतृव्व में टीम ने गड़वार व चिलकहर क्षेत्र में विद्युत कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान छह लोग विद्युत बकाया जमा किए बिना चोरी से बिजली का प्रयोग करते मिले। अवर अभियंता ने गड़वार के ओमप्रकाश सिंह, रमाकांत राम, लल्लन सिंह, रविंद्र प्रसाद गुप्ता चिलकहर निवासी मुन्नीलाल सिंह व राधे सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।