फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Canoe overturned in Saryu river, 13 drowned, 12 rescued

सरयू नदी में डेंगी पलटी, 13 डूबे, 12 को बचाया

Tue, 19 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Canoe overturned in Saryu river, 13 drowned, 12 rescued
सहतवार। थाना क्षेत्र के महाराजपुर देवमुन्नी ढाला पर उस पार से इस पार आ रही डोंगी (छोटी नाव) असंतुलित होकर पलट गई। उसमें सवार 13 लोग डूबने लगे। गांव वालों की मदद से 12 लोगों को बचा लिया गया। मगर 13 वर्षीय एक किशोरी का पता नहीं चल सका। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जाती रही।
विज्ञापन

किसान रोजाना खेती के काम से सरयू नदी के पार आते-जाते हैं। रविवार को भी रोज की तरह किसान सरयू नदी के उस पार खेत में काम करने गए थे। काम निपटाने के बाद सभी लोग रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। इस बीच तेज बहाव होने की वजह से नाव पलट गई और उस पर सवार सभी 13 लोग नदी में डूबने लगे। वहां मौजूद मछुआरों ने नदी में छलांग लगाकर 12 लोगों को बचा लिया। लेकिन भगवान यादव की 13 वर्षीय बेटी छोटी का पता नहीं चल सका है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर उसका पता लगाने की कोशिश की गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि लापता बच्ची की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed