फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Candidates are not declaring all the tricks

उम्मीदवार घोषित नहीं लगा रहे तमाम हथकंडे

Mon, 17 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Candidates are not declaring all the tricks
बलिया। आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दल के प्रत्याशी अभी से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए समर्थकों के माध्यम से तमाम प्रकार के हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है। जबकि अभी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हुई है। लेकिन अपनी अपनी दावेदारी को लेकर प्रत्याशी व उनके समर्थक डोर टू डोर मतदाताओं को प्रलोभन देने का काम शुरू कर दिया है। उधर जनपदीय पुलिस एवं उड़नदस्ता टीम भी जनपद में पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। जिसका नतीजा है कि 22 थाना अंतर्गत जनपद की पुलिस ने 31 दिसंबर तक 28070 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 20627 लीटर देसी शराब बरामद किया। जबकि 1536 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उधर उड़दस्ता टीम ने भी कोरंटाडीह के पास पिछले दिनों कंबल लदी कार समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्रवाई किया था।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर किया जाय तो 31 दिसंबर 2021 तक 28070 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 20627 लीटर देसी शराब बरामद किया। जबकि 1536 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 23700 कुुंतन लहन नष्ट किया। वहीं पांच पर एचएस की कार्रवाई तथा 19 पर गैंगेस्टर तथा 36 के विरूद्घ गुंडाएक्ट की कार्रवाई की। जबकि दो शराब तस्करों से 1622080 की संपत्ति जब्त किया। जबकि एनडीपीएस एक्ट के तहत 70 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा 188.480 किग्रा गांजा और स्मैक 31 ग्राम व हेरोईन 43 ग्राम बरामद किया। वहीं एक अभियुक्त से 25 लाख रुपए की संपत्ति जब्त किया। जबकि एक से 13 जनवरी 2022 तक 3847 स्थानों पर दबिश दिया तथा 14674 लीटर अवैध शराब बरामद किया। बता दे कि मतदाताओं के प्रलोभन में शराब की भी अहम भूमिका होती है। जिसे प्रत्याशी व उनके समर्थक अन्य प्रलोभन के सामानों के साथ ही शराब को भी चोरी चुपके वितरित करने का प्रयास करते है। जिसके रोकने के लिए जनपदीय एवं उड़नदस्ता टीम पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। इस बाबत एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव में किसी प्रकार का प्रलोभन व अराजकता नहीं फैलाने दिया जाएगा। हर पहलु पर मातहतों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed