फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Campaign against encroachment started in Bansdih

अतिक्रमण के खिलाफ बांसडीह में चला अभियान

Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Campaign against encroachment started in Bansdih
बांसडीह कस्बा में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। - फोटो : BALLIA
बांसडीह। नगर में अतिक्रमण के विरुद्ध सोमवार को भी प्रशासन ने अभियान चलाया। उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह और सीओ प्रीति त्रिपाठी के नेतृत्व में बांसडीह कचहरी, सप्तर्षि गेट, मनियर रोड, कोतवाली रोड से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारियों को दी गई कि दोबारा कब्जा पाए जाने पर मुकदमा कराया जाएगा। बेतरतीब तरीके से पार्क 20 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की सुबह बलिया मुख्य मार्ग के निकट ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप अतिक्रमण हटाया गया। बुल्डोजर के पहुंचते ही अतिक्रमण करने वाले सामान लेकर भगाने लगे। कुछ लोग खुद ही अवैध निर्माण गिराने लगे। इस दौरान कुछ लोगों का चालान भी काटा गया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। अधिशासी अधिकारी सीमा राय, कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गूलर ने कहा की मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले व्यापारियों के साथ बैठक करने को कहा है ताकि आसानी से अवैध कब्जे हटवाए जा सकें। ऐसा होने पर छोटे व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा। प्रशासन की ओर से इसका पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed