फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Budget session to meet the university achievement

बजट सत्र में ही विश्वविद्यालय िमलना उपलब्धि

Sat, 20 Feb 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Sat, 20 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Budget session to meet the university achievement
जनतांत्रिक प्रणाली में जनता के चुने प्रतिनिधि देश एवं समाज के विकास की योजनाओं को संचालित करते हैं। विद्वानों की धरती बलिया में विश्वविद्यालय की स्थापना एक सुखद एहसास है। ये बातें कबीना मंत्री रामगोविंद चौधरी ने शनिवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह के प्रांगण में अपने अभिनंदन समारोह में कही।
विज्ञापन



कहा कि प्रदेश के  मुखिया अखिलेश यादव की सोच और समाजवादी पार्टी के नेताओं के प्रयास से जनपद की सड़कें सहित विश्वविद्यालय और स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना बजट सत्र में ही घोषित कर दी गई है, ये िजलेे लिए उपलब्धि है। कहा कि पहले नौकरी अधिक थी, तो पढे़-लिखे कम थे।
विज्ञापन



आज ठीक उसका उल्टा हो गया है। आज नौकरी कम है और पढ़े-लिखे लोग ज्यादा हैं। सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उधर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार सिंह ने कहा कि जिसका मन एवं स्वाभिमान बड़ा होता है, वहीं बागी होता है और बागी व्यक्ति ही महान कार्य को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपनी त्रिज्या बढ़ाने की बात कही। ताकि बड़े वृत्त का निर्माण हो सके। कहा कि बलिया में विश्वविद्यालय और स्पोर्टस कॉलेज को धरातल पर लाना बहुत बड़ी बात है। इसके लिए जनपदवासियों की तरफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार जताया।



इस मौके पर द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला महाविद्यालय के प्रबंधक अभिषेक सिन्हा, डा. जनार्दन राय, वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, श्याम बहादुर सिंह, हरेंद्र सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, कान्हजी, विजय गुल्लर आदि लोग मौजूद रहे। संचालन डा. अखिलेश राय ने किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रबंध समिति के  मंत्री डा. विनोद सिंह ने किया। प्रबंधक लल्लन सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed