UP Politics: बसपा विधायक और भाजपा के मंत्री के बीच जुबानी जंग जारी, दयाशंकर बोले- उमाशंकर के पिता बेचते थे तेल
Ballia News: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और बीजेपी के मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच अब परिवारों को भी घसीटा जा रहा है। एक बयान का पलटवार करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह के पिता तेल बेचते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया शहर के कटहल नाला पुल के उद्घाटन को लेकर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह और बीजेपी के मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। विवाद में परिवारों को भी घसीटा जा रहा है।
उमाशंकर सिंह ने दयाशंकर सिंह को ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह बलिया आकर उसे लूटने का आरोप लगाया है। पलटवार करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह के पिता तेल बेचते थे। दयाशंकर सिंह ने यह बयान स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को दिया। वहीं, उमाशंकर ने अपने आवास पर एक चैनल से उक्त बातें कही थीं।
विधायक उमाशंकर सिंह के पिता घुरहू सिंह मूल रूप से रसड़ा के पास खनवर गांव के रहने वाले हैं। घुरहू सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। रिटायरमेंट के बाद वह सरकारी राशन गल्ले की दुकान संचालित करते थे। उम्र की ढलान की वजह से उन्होंने दुकान सरेंडर कर दी थी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मामा मैनेजर सिंह बलिया के द्वावा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। वह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें; ये कैसी व्यवस्था: आठ साल से बिना डॉक्टर के चल रहा ये अस्पताल, फार्मासिस्ट के छुट्टी जाने पर लटक जाता है ताला
ये था विवाद
पिछले दिनों बाढ़ की वजह से कटहल नाले पर बना पुराना पुल कुछ क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे की आशंका पर पीडब्ल्यूडी ने बिना उद्घाटन के ही नए पुल पर आवागमन शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह बिफर पड़े थे।
उन्होंने बीच सड़क पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को हड़काया था। आरोप लगाया था कि ये अधिकारी बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से दफ्तर चला रहे हैं। इसके जवाब में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने भी मंत्री पर आरोप लगाए।