फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSP MLA said samajwadi party hooliganism starts without power what will happen if government is formed in ballia

बसपा विधायक बोले: यूपी में बिना सत्ता के सपा की गुंडागर्दी शुरू, सरकार बनी तो अधिकारियों-कर्मचारियों और आम जनता का जीना हो जाएगा दुश्वार

Tue, 07 Dec 2021 07:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Dec 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
BSP MLA said samajwadi party hooliganism starts without power what will happen if government is formed in ballia
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह ने सोमवार को समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिना सरकार बने पदाधिकारी व कार्यकर्ता इतने बेलगाम हैं कि अधिकारी व पुलिस से उलझने में नहीं हिचक रहे हैं सरकार बनने पर क्या होगा।

विज्ञापन


वे सोमवार को बलिया के कलेक्ट्रेट परिसर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सपाईयों की गुंडई का प्रमाण हाल ही में चंदौली में पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई घटना है। अगर सरकार बन गई और सत्ता मिल गई तब क्या होगा।
विज्ञापन


कहा कि तब तो आम जनता और अधिकारियों व कर्मचारियों का जीना दुश्वार हो जाएगा और प्रदेश में चारो ओर जंगल राज कायम हो जाएगा। कहा कि सपा के राज में हमेशा सूबे में गुंडाराज रहा है। उमाशंकर सिंह ने कहा कि बसपा ही सपा और भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिला सकती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed