फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSP Collectorate show strength

बसपा ने कलेक्ट्रेट पर दिखाई ताकत

Mon, 27 Apr 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 27 Apr 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
BSP Collectorate show strength
केंद्र सरकार की भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ प्रदेशव्यापी धरने के तहत बसपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर जुटे और अपनी ताकत दिखाई। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे पार्टी के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। कहा कि दोनों सरकारें एक दूसरे पर आरोप लगाकर केवल जनता को उल्लू बना रही हैं। देश और प्रदेश में किसान बदहाल हैं। अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वाराणसी व आजमगढ़ के जोनल कोआर्डिनेटर मिठाई लाल भारती ने कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा की सरकार बनती है। आला अफसर बेलगाम हो जाते हैं। प्रदेश में अपराध इस कदर बढ़ा है कि दिनदहाड़े लूट, छिनैती, डकैती, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन सपा के इशारे पर काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। भाजपा धर्म के नाम पर हिंदुओं को बरगला रही है। सपा के शासनकाल में एक जाति विशेष के लोग खुलेआम दबंगई कर रहे हैं।
विज्ञापन


बांसडीह के पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा का लुत्फ उठा रहे हैं। प्रदेश सरकार कह रही है कि किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा। जबकि केंद्र कह रही है कि किसानों के लिए पैकेज भेज दिया गया है। दोनों सरकारें एक-दूसरे पर आरोप मढ़कर लोगों को उल्लू बना रही हैं। पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी ने कहा कि किसान अपने को बेसहारा महसूस कर रहा है। किसानों को नुकसान के सापेक्ष कुछ भी नहीं मिला है। इससे वे आत्महत्या कर रहे हैं। जिले में भी कई किसानों की मौत हो गई। जबकि सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री घूरा राम ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार दोनों हाथ से जेब भरने में लगी हुई हैं। गरीबों की सब्सिडी खत्म करके केंद्र सरकार झूठी वाहवाही लूट रही है। जबकि खुद ही केंद्र में बैठे मंत्री सब्सिडी का भोजन व नाश्ता कर रहे हैं। ऐसे दोहरी बात करने वाले नेताओं को सबक सिखाने की जरूरत है।


छात्र नेता विवेक सिंह ने कहा कि गरीब छात्रों की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति लूटने वाली सरकार कभी आराम से नहीं बैठ सकती है। आगामी चुनाव में छात्र ही सबक सिखाएंगे। इस मौके पर शेषनाथ राम, सुरेंद्र निषाद, महफूज आलम, संजय चौहान, शेख अहमद अली, जवाहर प्रसाद वर्मा, शिवदास, सुरेंद्र राम, नरेंद्र भारती, बड़ेलाल मौर्य, स्वामीनाथ राजभर, राजाराम राजभर, डा. इंदल राम, ओमप्रकाश भारती, संजय राव, नरेंद्र धुसिया, अजय कुमार, पिंटू जावेद, डा. सुहेबुल इस्लाम, अभिराम सिंह दारा, रामआशीष गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed