{"_id":"62ab68b0a46aa573432b8f5e","slug":"braati-gharaati-clashed-over-the-dance-on-the-dj-ballia-news-vns6592621130","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस को लेकर भिड़े बराती-घराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर डांस को लेकर भिड़े बराती-घराती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। साहोडीह गांव में बुधवार की रात दो बरात एक ही घर में आई थीं। डीजे पर डांस करते हुए एक बारात में शामिल लोग दरवाजे पर पहुंचे। वहां डांस के दौरान बराती और घराती भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। कन्या पक्ष शादी करने से इंकार करने लगा। इस पर मामला थाना पर पहुंच गया। दूल्हा भी थाना पर पहुंच गया। घंटों पंचायत के बाद वर व कन्या पक्ष शादी के लिए राजी हुए। उसके बाद शादी की रस्म पूरी की गई।
गांव निवासी की दो पुत्रियों की शादी थी। बुधवार को दोनों पुत्रियों की बरात जनवासे में पंहुच गई थी। एक की बरात मुड़ियारी से आई थी जबकि दूसरी बरात बक्सर के बलिहार से। बक्सर से आए बाराती अपने साथ डीजे व डांसर भी लाए थे। जैसे ही बारात द्वारपूजा के लिये पहुंची नाचने की बात पर बरातियों का घरातियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद विवाह की प्रक्रिया रुक गई। मुड़ियारी के बराती विवाह संपन्न कर कन्या की विदाई करा चले गए। इसके बाद भोर में दुसरे वर व कन्या पक्ष से मारपीट अचानक फिर शुरू हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। पुलिस ने दूल्हा समेत एक दर्जन घरातियों व बरातियों को लेकर थाने चली गई। दोनों पक्षों में घंटो पंचायत चलती रही। इसके बाद दोनों पक्ष सुलहनामा लिखकर आपस का विवाद खत्म किया और तब जाकर विवाह का रश्म शुरू हो सकी।