फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boy going to temple with elder father crushed by truck, dies

Ballia News: बड़े पिता के साथ मंदिर जा रहे बालक का ट्रक ने रौंदा, मौत

Mon, 07 Oct 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Boy going to temple with elder father crushed by truck, dies
नरही। मंगला भवानी मंदिर जाने के लिए एनएच-31 से पैदल जा रहे बालक को ट्रक ने टक्कर मार दी। बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर में नसीरपुर मठ गांव निवासी अशोक यादव का पुत्र अयांश (6) अपने बड़े पिता सुरेंद्र यादव के साथ मां मंगला भवानी मंदिर जा रहा था। नसीरपुर मठ गांव के सामने भरौली के तरफ से गाजीपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने अयांश को टक्कर मार दी। अयांश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई कोहराम मच गया। अयांश अशोक यादव का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने सुरेन्द्र यादव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed