{"_id":"612d0f2d8ebc3e7a1b254486","slug":"born-krishna-kanhai-congratulations-to-nand-baba-s-house-ballia-news-vns6088307108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मे कृष्ण कन्हाई, नंद बाबा के घर बाजे बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मे कृष्ण कन्हाई, नंद बाबा के घर बाजे बधाई
विज्ञापन
बलिया। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...सोमवार रात 12 बजते ही इसकी गूंज चहुंओर सुनाई देने लगी। महिलाएं सोहहर गाने लगी। पूरा जनपद आनंद में डूब गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घरों, पुलिस लाइन व समस्त थानों पर सोमवार की रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिला कारागार में भी बंदीरक्षकों व बंदियों ने जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। इस दौरान कोरोना गाइडला इन का भी पालन किया गया। आरपीएफ की ओर से इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते श्रीकृष्ण जनमोत्सव नहीं मनाया गया। श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रख उपासना पूरे दिन की। भगवान कान्हा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया। भगवान के जन्म लेते ही जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को भव्य रूप में मनाने के लिए जिले के मंदिर, घरों, थानों व पुलिस लाइन में तैयारियां पूरी कर ली गई तीं। थानों व चौकियों पर एक-दूसरे से बेहतर झांकियां सजाने की होड़ लगी रही। मंदिरों में भी साफ-सफाई कर झांकियां सजाई गईं। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर, पुलिस लाइन, समस्त थाना व जिला कारागार में भगवान श्रीकृष्ण की पूजन-अर्चन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। तत्पश्चात सोमवार की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। जन्म लेते ही लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा के जयकारे लगाए। इस दौरान महिलाओं ने जुग-जुग जियस ललनवा..। नंद बाबा के घर बाजे बधइयां.. आदि सोहर प्रस्तुत किया। इस बार नगर के पुलिस लाइन स्थित मंदिर में झांकियां नहीं सजाई गई थी। इसके अलावा कोरोना महामारी केच चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, सीओ सिटी भूषण वर्मा, जिला प्रतिसार अधिकारी अरूण कुमार सिंह समेत समस्त आरक्षीगण मौजूद रहे। बेल्थरारोड में भी में पूजन-अर्चन की घूम रही। श्रद्धालुओं ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए श्री कृष्ण जन्मोत्सव की अनुपम झांकियां सजाईं। कहीं पूजा पंडाल नहीं सजाया गया।घरों में कान्हा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रात्रि 12 बजते ही सर्वत्र घंटा घड़ियाल गूंजने लगे। भए प्रकट कृपाला की अनुगूंज सर्वत्र सुनाई देने लगी। बच्चे व युवाओं ने थालियां बजा कर जन्मदिन की बधाई दी। भक्ति गीत संगीत से वातावरण भक्तिमय बन गया। उभांव थाना परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।