{"_id":"4e2f3ca67de342dd45bb1a4fac7f1ead","slug":"booty-did-not-disclose-when-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का खुलासा नहीं होने पर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का खुलासा नहीं होने पर लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वार थाने के कुरेजी गांव के सराफा कारोबारी से रुपये और आभूषण लूट के मामले का खुलासा न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को चक्काजाम किया। गड़वार-नगरा मार्ग को दो घंटे तक जाम रखा।
लूट की घटना 14 अप्रैल की है। पुलिस के आश्वासन के बाद भी खुलासा न होने से लोग नाराज थे। चक्काजाम की सूचना जैसे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को लगी, मौके पर पहुंचे। जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। उधर जाम के दौरान उमस भरी गर्मी में यात्री और वाहन में लोग बिलबिलाते रहे।
कुरेजी निवासी सराफा कारोबारी अनिल कुमार सोनी 14 अप्रैल को नरांव गांव के पास स्थित अपनी दूकान को बंद कर शाम को अपने गांव आ रहा था। वह अमतहापुर के पास पहुंचा था कि पीछे से दो बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उसे रोका और गोली मारकर गहनों से भरा बैग लूट ले गए।
विज्ञापन
बैग में चालीस हजार रुपये और लाखों रुपये के आभूषण थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है लेकिन अब तक खुलासा नहीं हुआ। गोली से घायल सर्राफा कारोबारी अनिल का इलाज वाराणसी में चल रहा है। मामले का खुलासा न किए जाने से गुस्साए ग्रामीण सोमवार को तकरीबन नौ बजे सड़क पर उतर आए।
लोगों ने सपा नेता प्रभुनाथ यादव के नेतृत्व में सोमवार को सड़क जाम कर दिया। प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर लूट के खुलासे की मांग की। जाम के करीब दो घंटे बाद पहुंचे एसडीएम सदर बच्चा लाल मौर्य, सीओ सिटी डीपी सिंह, एसओ गड़वार नीरज पाठक, ताखा चौकी प्रभारी उमाशंकर सिंह, एसआई मंशा राम गुप्त, एसआई संजय उपाध्याय ने लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया।
लोगों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जाम के दौरान पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह, मानवेंद्र विक्रम सिंह, राकेश सिंह, निहाल सिंह, अभिषेक यादव, प्रमोद पांडेय, अजीत यादव आदि रहे। उधर कुछ लोगों ने थाने पहुंचकर सीओ सिटी डीपी सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।
बताया कि इस घटना को कुछ लोग राजनीतिक रूप देना चाहते हैं लेकिन किसी भी हाल में ऐसा नहीं कर पाएंगे। ज्ञापन देने वालों में डब्लू सिंह, राकेश कुमार, लक्ष्मण चौहान, दिनेश यादव, प्रमोद, चंदन आदि रहे।