{"_id":"b79c51a158c33dd2451a094e5c0a7183","slug":"bonfire-lit-evil-tue-wished-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका में जलाई बुराई, की मंगल कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका में जलाई बुराई, की मंगल कामना
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 05 Mar 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में कुल 1560 स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका जलाई गई। लोगों ने पहले माता होलिका की पूजा अर्चना की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद होलिका दहन कर प्रतीकात्मक रूप से बुराइयों को जलाया। नगर के कोतवाली क्षेत्र के 57 स्थानों पर होलिका जलाई गई। इस दौरान युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया।
होलिका दहन की तैयारी प्रत्येक गांवों में सुबह से चल रही थी। शाम होते ही लोग अपने इलाके में होलिका की ओर चल पड़े। रात में 10.26 बजे से पहले ही होलिका जला दी गई। नगर के कदम चौराहा, बड़ी मठिया, भृगु आश्रम, शास्त्रीनगर, आनंदनगर, भगवानपुर, निधरियां सहित सैकड़ों स्थानों पर विधिवत होलिका जलाई गई।
इस दौरान नगर के होलिका जलाने वाले स्थानों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी ने होलिका दहन कर समाज से बुराई खत्म करने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर के प्रतिष्ठित लोगों ने भी होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर समाज के बेहतरी के लिए कामना किया। होलिका में लोगों ने अगरबत्ती के साथ ही इलाइची और कपूर भी जलाया। नगर में शहर कोतवाली पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार दिखी।
विज्ञापन
इस दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील होलिका दहन वाले स्थलों पर पुलिस की पैनी निगाह रही। समाचार लिखे जाने तक कहीं से हिंसक वारदात होने की कोई सूचना नहीं मिली थी। होली की पूर्व संध्या पर प्रत्येक थानों की पुलिस गांवों में घूम-घूमकर बुद्धिजीवियों से अपील भी किया। जनपद के अतिसंवेदनशील होलिका स्थलों पर पुलिस बल भी गश्त करती रही।
जनपद के अधिकांश अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रही। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका जलाई गई। इसमें गड़हांचल के कोटवां नारायणपुर, उजियार, सरयां, भरौली, सोहांव, नरहीं, चितबड़ागांव, गड़वार, चिलकहर, रसड़ा, सरायभारती, नगरा, बेल्थरारोड, पंदह, सिकंदरपुर, सुखपुरा, दुबहर आदि इलाके के गांवों में होलिका दहन किया गया।