फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bloody clash with sticks and rods in front of the revenue team, four arrested

Ballia News: राजस्व टीम के सामने लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष, चार गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash with sticks and rods in front of the revenue team, four arrested
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव में शनिवार को जमीन की पैमाइश के दौरान वर्षों पुराना विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। राजस्व टीम की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

खेवसर गांव में करीब 20 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी है। बीर पांडेय (55) और हरेंद्र सिंह (70) ने 10-10 डिसमिल की रजिस्ट्री कराई थी। जमीन के फ्रंट (सामने के हिस्से) पर कब्जा करने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नायब तहसीलदार विशाल, लेखपाल सुनील और कानूनगो राजस्व टीम के साथ नापी करने पहुंचे थे। पैमाइश की प्रक्रिया शुरू होते ही दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझ गए।
विज्ञापन

इस खूनी संघर्ष में हरेंद्र सिंह और बीर पाण्डेय समेत दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उपद्रवियों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने वेद प्रकाश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, रवि नंदन सिंह, अजीत यादव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वीडियो और चश्मदीदों के आधार पर घटना में शामिल अन्य उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
---------------------------------------------
ईंटों के बंटवारे में किशोर पर चाकू से हमला , हालत नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवती। पचरूखा गांव में शुक्रवार की शाम पारिवारिक मकान की ईंटों के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। चाकू लगने से मदन यादव उर्फ लालू (16)गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालत में वाराणसी रेफर किया गया है।


पुलिस के अनुसार, पचरूखा निवासी लल्लन यादव और विजय यादव सगे भाई हैं। दोनों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद है। हाल ही में उनका एक पुश्तैनी मकान गिर गया था। शुक्रवार की शाम मकान की ईंटों के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और इसी बीच धारदार चाकू से हमला कर दिया गया, जिसकी चपेट में आने से मदन उर्फ लालू पुत्र लल्लन यादव लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती में भर्ती कराया। सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय से डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद में एक किशोर को चाकू लगने की सूचना मिली है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी भाई विजय यादव को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलते ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed