फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP's Ravi Shankar became MLC for the fourth time in a row

भाजपा के रविशंकर लगातार चौथी बार बने एमएलसी

Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP's Ravi Shankar became MLC for the fourth time in a row
एमएलसी चुनाव में निर्वाचित होने के बाद रविशंकर सिंह पप्पू को प्रमाण पत्र देते जिला निर्वाचन अधि? - फोटो : BALLIA
बलिया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए बलिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर सिंह पप्पू ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। उन्होंने एकतरफा लड़ाई में सपा प्रत्याशी अरविंद गिरी को करारी मात दी है। चुनाव में कुल वैध मत 2531 में रविशंकर सिंह को 2259 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अरविद गिरि को 278 मत मिले। जीत की घोषणा होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

जिले में एमएलसी चुनाव की मतगणना कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरु हुआ। मतगणना के लिए तीन टेबल लगाए गए थे। चुनाव में निवर्तमान एमएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू व सपा प्रत्याशी अरविंद गिरी के बीच सीधा मुकाबला था। नौ अप्रैल को हुए मतदान में 2624 मतदाताओं में कुल 2577 अर्थात 98.25 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना के शुरआत से ही रविशंकर सिंह ने ऐसी बढ़त बनाई की फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी बढ़त लगातार बढ़ती रही। सपा प्रत्याशी कहीं लड़ाई में नहीं दिखाई दिए। चुनाव में कुल वैध मत 2531 में रविशंकर सिंह को 2259 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद गिरि को 278 मत मिले। इस तरीके से रविशंकर सिंह ने लगातार चौथी बार एमएलसी के पद पर कब्जा जमाया। इससे पहले 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सजपा से चुनाव जीते थे। दूसरी बार 2009 में बसपा से तथा तीसरी बार 2015 में सपा प्रत्याशी के रूप में बलिया स्थानीय निकाय से विधान परिषद सदस्य बने थे। जीत की घोषणा होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

सपा छोड़ भाजपा का थामा था दामन
बलिया। रविशंकर सिंह पप्पू ने विधानसभा चुनाव से पहले सपा छोड़ भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें विधान परिषद सदस्य के चुनाव बलिया से अपना उम्मीदवार बनाया। जनपद की सात विधानसभा सीटों में चार पर सपा और गठन के विधायक होने के बाद भी सपा के उम्मीदवार अरविंद गिरि कहीं लड़ाई में नहीं दिखे। नौ अप्रैल को चुनाव से पहले ही इसकी स्थिति दिखने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी नहीं, आम जनमानस की जीत : रविशंकर सिंह
बलिया। एमएलसी चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद रविशंकर सिंह पप्पू को बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किए। रविशंकर सिंह ने कहा कि यह आमजन मानस की जीत है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता चुनाव में जुटे रहे। जिले के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगरपालिका और नगरपंचायत के अध्यक्ष आदि सभी के प्रति मै हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

खूब उड़े अबीर-गुलाल
बलिया। भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद शहर के कुंवर उपवन में खूब अबीर-गुलाल उड़े। समर्थक एक-दूसरे को अबीर लगाकर बधाई दिए। इस दौरान जिले के कई क्षेत्रों से प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य आदि पहुंचे थे। बेल्थरारोड रेलवे चौराहा पर दिलीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े तथा मिठाइयां बांट एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस मौके पर विश्राम सिंह, टुनटुन सिंह, भुवाल सिंह, सुशील मिश्र, टुनटुन सिंह, चुन्नू सिंह, दीपू आदि मौजूद रहे। भाजपा सभासद चंद्रभूषण वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में रेलवे चौराहे के पास पटाखे फोड़े तथा मिठाइयां पर खुशी का इजहार किया। सभासद वर्मा ने कहा कि पप्पू सिंह जीत से जिले के विकास के नए युग का सूत्रपात होगा। इस मौके पर सतीश गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, डॉ संजय गुप्ता, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed