फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP's foundation day celebrated across the district

जिले भर में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Wed, 06 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP's foundation day celebrated across the district
नगर के टाउन हाल बापू भवन में भाजपा के स्थापना दिवस पर झंडारोहण करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सा - फोटो : BALLIA
वोटबैंक की राजनीति को दी सीधी टक्कर: दयाशंकर सिंह
विज्ञापन

भाजपा ने मनाया 42वां स्थापना दिवस, शोभायात्रा निकाली
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। भाजपा का 42वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को जिले भर में मनाया गया। टाउन हाल के मैदान में परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने झंडारोहण किया। इसके बाद शहर में शोभायात्रा एवं प्रभातफेरियां निकाली गईं।
सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना, जिसका प्रसारण टाऊन हाल समेत अन्य स्थानों पर किया गया। इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का देश के प्रति समर्पण का भाव ही है, जिसके चलते प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनी। कुछ राजनीतिक दलों ने वोटबैंक की राजनीति का माहौल बना रखा था, जिसे भाजपा ने चुनौती दी है। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने भी स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, टुनजी पाठक, जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, रंजना राय, सुरेन्द्र सिंह, नकूल चौबे, अनूप चौबे, राजीव मोहन चौधरी, राकेश महाजन, अंकुर उपाध्याय, बब्बन सिंह, नितू पाण्डेय, पंकज सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, संतोष पाण्डेय, संजीव डम्पू, अभिजीत तिवारी, अशोक यादव, आशीष पाण्डेय, संजय पाठक, संजय मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन

सिकन्दरपुर के बंशीबाजर स्थित ज्ञान कुंज एकेडमी में पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि पिछले चार दशक की मेहनत और जनसरोकार से जुड़ी लड़ाई का ही परिणाम है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अरविंद राय, शोभन राजभर, केशव प्रसाद चौधरी, राजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र नाथ सिंह आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्व विधायक भगवान पाठक, गणेश प्रसाद सोनी, हरिभगवान चौबे, विनोद शंकर गुप्ता, लालबचन शर्मा और रेवती के वार्ड नौ में मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, ओंकारनाथ ओझा, विजय बहादुर उपाध्याय, महावीर तिवारी, भोला ओझा, चंदन सिंह ने झंडा फहराया। सरस्वती शिशु मंदिर नगरा में जय प्रकाश जायसवाल, दीपक कुमार, राजू सोनी, रामायण ठाकुर, समरजीत बहादुर सिंह, अमरेंद्र सोनी और बांसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, डॉ. डीके शुक्ला, अमित यादव, राकेश प्रजापति, रविंद्र मिश्रा, अग्निवेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, अमर सिंह, विजय कुमार सिंह ने स्थापना दिवस मनाया। बेल्थरारोड में नगर में जुलूस निकाला गया। शहीद अतवार राजभर प्रतिमा स्थल जाकर सभा की गई। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, छट्ठू राम, अशोक मधुर, सतीश राव अंजय, चंद्रभूषण वर्मा, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, अरुण कांत तिवारी, आदित्य नारायण, पंकज मोदी, गुलाबचंद मौर्य, आलोक गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed