भाजपा विधायक का दावा: गोमूत्र और हल्दी के सेवन से नहीं होगा कोरोना, बोले- मैं हर दिन 10 बार खाता हूं
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने घी में भुना हल्दी का चूर्ण खाते हुए कहा कि मैं हर रोज 10 बार खाता हूं और रोज सुबह गोमूत्र पीता हूं। इसलिए हमें कोरोना तो क्या कोई भी बीमारी छू नहीं सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का अजीबो-गरीब दावा सामने आया है। उन्होंने गोमूत्र और हल्दी के चूर्ण को घी में भुनवा कर नियमित सेवन करने से कोविड संक्रमण न होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत मे कोरोना से जज, मंत्री, अफसर मर रहे हैं। अगर सरकार के पास दवा होती तो इसका तत्काल इलाज कर लिया जाता। लेकिन हकीकत यह है कि दैवीय प्रकोप जैसी कोरोना रूपी महामारी का कोई इलाज सरकार के पास नहीं है, सभी सिस्टम फेल हो चुका है।
ऐसे में गोमूत्र व गाय के घी में भुना हुआ हल्दी का चूर्ण ही एक मात्र सही इलाज है। विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा स्थित प्रांगण में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सही तो यह है कि दवा कारोबारी क्या दवा बना रहे हैं, कोई भरोसा नहीं है। जिसके घर में गाय है, अगर सुबह खाली पेट 50 एमएल गोमूत्र व 50 एमएल पानी मिला कर पी ले तो कोरोना तो क्या कोई भी बीमारी पास नहीं आने वाली है।
इसके साथ ही बैरिया विधायक ने घी में भुना हल्दी का चूर्ण खाते हुए कहा कि मैं हर रोज 10 बार खाता हूं और रोज सुबह गोमूत्र पीता हूं। इसलिए हमें कोरोना तो क्या कोई भी बीमारी छू नहीं सकती है।
विधायक ने कहा कि लोग अगर रोज सुबह गोमूत्र और दो-तीन बार घी में भुना हल्दी का सेवन करें तो उन्हें कोरोना नहीं हो सकता है। वहीं शहर में रहने वाले लोग जिनके घर गाय नहीं है, वह लोग पतंजलि का दिव्य गोधन अर्क की बोतल खरीद लें और हर रोज सुबह खाली पेट पांच ढक्कन दिव्य गोधन अर्क व 10 ढक्कन पानी मिला कर सेवन करें। इसके आधे घंटे तक कुछ न खाएं-पिएं तो उनको कोरोना संक्रमण छू नहीं सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.