{"_id":"61c5a6c1fe83255aa75ce5b6","slug":"bjp-mla-surendra-singh-reacts-on-jaya-bachchan-remarkd-said-only-saints-have-right-to-shrap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का जया बच्चन पर पलटवार, बोले- श्राप देने का अधिकार सिर्फ संत-महात्माओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का जया बच्चन पर पलटवार, बोले- श्राप देने का अधिकार सिर्फ संत-महात्माओं को
Fri, 24 Dec 2021 04:23 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 24 Dec 2021 04:23 PM IST
सार
अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बलिया के बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने अब सपा सांसद जया बच्चन के एक बयान पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद में जया बच्चन के गुस्से और श्राप वाले बयान पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पलटवार किया है। राज्यसभा सांसद जया बच्चन द्वारा सदन में भाजपा को श्राप देने के मामले का परिहास करते हुए कहा कि श्राप देने का अधिकार तो ईश्वर ने संत महात्माओं को दिया है।
विज्ञापन
कहा कि श्राप एक मजाक से अधिक कुछ नहीं है। किसी को भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कानून तोड़ने की अनुमति भाजपा सरकार में नहीं है। संवैधानिक संस्थाएं अपना काम कर रही हैं, आरोप प्रत्यारोप से भाजपा विचलित होने वाली नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक रामइकबाल पर बोला हमला
बैरिया में पत्रकारों से बात करते हुए सुरेंद्र सिंह ने पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के सपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रामइकबाल सिंह ने राम को छोड़कर इस्लाम परस्त को अपनाया है। पद लोलुपता में भाजपा जैसे पवित्र पार्टी को छोड़कर वह मुस्लिम परस्त स्वार्थी तत्वों की पार्टी सपा में गए हैं। जब लोभ सताता है तो इंसान अक्सर गलत निर्णय ले लेता है।
विज्ञापन