बैरिया के भाजपा विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया 33 फीसदी हिंदू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर टिप्पणी की और राहुल गांधी को 33 फीसदी हिंदू बताया।
लखनऊ से फोन पर मीडिया से बातचीत में बैरिया विधायक ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का जिक्र करते हुए कहा कि जिस शख्स ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के कार्य के लिए निकले रथ को रोक कर लालकृष्ण आडवाणी को कष्ट पहुंचाया था आज खुद जेल के सीखचों में बंद होकर दवाइयां खा रहा है और भगवान रामलला विराजमान होने जा रहे हैं।
कहा कि यह तो मानना ही पड़ेगा कि भगवान राम भारत के स्वाभिमान, भारत की आत्मा, भारत की प्रतिष्ठा, भारत का चरित्र व भारत के संस्कृति के शिखर हैं। बैरिया विधायक ने कहा कुछ लोग कहते हैं कि पांच तारीख सही लग्न नहीं है, जहां भगवान राम का काम हो वहां पत्रा की जरूरत क्या है।
राहुल गांधी तो सिर्फ 33 प्रतिशत हिंदू हैं इसके अलावा 33 प्रतिशत मुस्लिम व 33 प्रतिशत ईसाई हैँ। ऐसे में भगवान राम के बारे में वह क्या बोल सकते हैं। विधायक ने बताया कि पांच तारीख के लिए अभी कोई निमंत्रण नहीं मिला है, अगर सरकार से अनुमति मिली तो जाएंगे अन्यथा घर पर ही खुशी मनाएंगे।