फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bjp minority cell

भाजपा को लेकर अल्पसंख्यकों के मन से दूर करेंगे भ्रांतियां

Fri, 27 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
bjp minority cell
बलिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कुंवर बासित अली शुक्रवार को बलिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा विशेष रणनीति बना रहा है। प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कमेटी गठित की जाएगी। अल्पसंख्यकों के मन में भाजपा के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। इससे पहले पहली बार बलिया आए कुंवर दानिश अली का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम में कुंवर बासित अली ने कहा कि मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर-घर तक पहुंचकर उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की उन योजनाओं की जानकारी देंगे। बताएंगे कि किस प्रकार योगी सरकार ने उनके लिए काम किया है। उम्मीद है अगर सही तरीके से चीजों को पेश किया जाएगा तो वैचारिक बदलाव आएगा। वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं भाषा समिति के सदस्य बलिया निवासी डा. दानिश आजाद ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज भी विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाला। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, डा. अब्दुल कलाम, प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, अमिताभ उपाध्याय, पंकज सिंह, कलामुद्दीन अंसारी, आशीष सिंह, प्रमोद सिंह, नितेश सिंह, रियाज अहमद, फिरोज, विशाल, आशुतोष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed