फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP doing Jan Vishwas Yatra citing jumla: Juhi

जुमले का हवाला देकर जनविश्वास यात्रा कर रही भाजपा : जूही

Sun, 19 Dec 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
BJP doing Jan Vishwas Yatra citing jumla: Juhi
चौकिया मोड़। सपा महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने क्षेत्र के अखोप गांव निवासी शाहिद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बलिया की क्रांतिकारी धरती है। इसका लंबा इतिहास है। जनता के बीच झूठ बोलकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार जब अपने चुनावी घोषणा पत्र को जनता के बीच पूरा नहीं कर पाई तो जुमलों का हवाला देकर जनता के बीच पुन: पहुंचने के लिए जनविश्वास यात्रा कर रही है। जनता इनके कारनामे को भली-भांति जान चुकी है। मन बना चुकी है कि आगामी समय में प्रदेश में होने वाले विधान सभा के चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार लगभग पांच साल में सपा सरकार के कार्यों को अपना बताकर फीता काटने में व्यस्त है। नौजवानों को रोजगार नहीं, हत्या का बोलबाला, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं, जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। किसानों को उनके धान की फसल का वाजिब मूल्य न मिलने के चलते बिचौलियों के हाथों अपनी फसल को औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर सुनील सिंह, ममता चन्द्रा, प्रवीण प्रधान, योगेश, सालहीन, मुन्ना, अंगद गुप्ता, महेंद्र राजभर अरविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed