फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rider dies after being hit by truck

ट्रक की जद में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 23 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता मोड़ के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बांसडीह निवासी संतोष कुमार गुप्ता (40) शहर महावीर घाट स्थित एक मकान में रहकर एक मशाला कंपनी में कार्य करता था। वह मंगलवार की सुबह वसूली के लिए बाइक से बैरिया की तरफ जा रहा था। अभी वह हल्दी क्षेत्र के भरसौंता गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक की जद में आने से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां संतोष कुमार गुप्ता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed