{"_id":"61e3076c7a08f66d8a27ca62","slug":"bike-collided-while-backing-the-car-serious-ballia-news-vns633759935","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बैक करते समय बाइक से हुई टक्कर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बैक करते समय बाइक से हुई टक्कर, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार बैक करते समय बाइक से हुई टक्कर, गंभीर
सिकन्दरपुर। बेल्थरारोड मार्ग पर वंशीबाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को कार की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल गया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
नगरा थानांतर्गत चांदपुर गांव निवासी ऋषिदेव प्रसाद व परमहंस यादव बाइक से किसी कार्यवश थाना क्षेत्र के मालदह चट्टी पर आए थे। वंशीबाजार स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। जैसे ही पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि पहले से खड़ी कार को चालक बैक करने लगा। बाइक सवार ऋषिदेव उसकी चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार पर बैठे परमहंस यादव बाल-बाल बच गए। दुर्घटना होते ही चालक कार छोड़ कर भाग गया। लोगों ने घायल ऋषिदेव को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।