फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhupendra Chaudhary compared Congress to British said party politics of division

UP: भूपेंद्र चौधरी ने अंग्रेजों से की कांग्रेस की तुलना, बोले- विभाजन की राजनीति करती है पार्टी; सजग रहे लोग

Sun, 15 Sep 2024 06:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 06:12 PM IST
सार

Ballia News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राजनीति के विभिन्न मसलों पर गर्मजोशी के साथ जवाब दिया। कहा कि भाजपा देश के लोगों को एक सूत्र में पिरोना चाहती है। इसके पहले कांग्रेस, सपा सहित अन्य पार्टियों भारत देश का विभाजन करना चाहती थीं।

विज्ञापन
Bhupendra Chaudhary compared Congress to British said party politics of division
मंच पर भूपेंद्र चौधरी, दानिश आजाद और केतकी सिंह एक महिला को सदस्यता प्रमाण पत्र देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की तुलना अंग्रेजों से की। कहा कि अंग्रेजों की तर्ज पर देश में जाति तथा भाषा के नाम पर विभाजन कांग्रेस जैसी पार्टियों को ही भाता है। आरोप लगाया कि देश को लंबे समय तक गुलाम करने वालों ने हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को जिस प्रकार से रौंदने का काम किया उसके बाद सत्ता में आने वाली पार्टी का भी वही एजेंडा रहा।

विज्ञापन


जिले के बसंतपुर गांव में रविवार को एक विद्यालय में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि लंबे समय तक देश में राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक रूप से जिस प्रकार देश को विभाजित कर के रखा। सबके सामने है।
विज्ञापन


कहा कि अलग-अलग राज्यों की भाषा, अलग-अलग राज्यों की प्रथाएं हैं। अलग-अलग जाति तथा भाषा के नाम पर विभाजन, कांग्रेस जैसी विभाजनकारी राजनीति करने वाली पार्टी को ही भाता है। कांग्रेस यह जानती थी कि देश में इतनी सामाजिक एवं भाषाई विविधताएं हैं कि कोई राष्ट्रीय पार्टी खड़ी नहीं हो पाएगी, जो गांव से लेकर सभी राज्यों में अपने संगठन का विस्तार कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhupendra Chaudhary compared Congress to British said party politics of division
कार्यक्रम को संबोधित करतीं विधायक केतकी सिंह। - फोटो : अमर उजाला

देश की न्यायपालिका पर भरोसा
इन लोगों का एजेंडा समाज को बांटकर जाति के आधार पर राजनीति करने का है। हम लंबे समय तक गुलाम रहे। उस गुलामी के मूल में सोचेंगे तो कहीं न कहीं ये विभाजन जो हम लोगों में है, हमारी कमजोरी का बड़ा हिस्सा है। इसी काल खंड में इन्ही कारणों से जो छोटे-छोटे ग्रुप आए, वो हमारी व्यवस्था को रौंदते हुए देश की सत्ता पर काबिज हो गए।



आरोप लगाया कि अंग्रेजों ने हमारे मठ-मंदिरों तथा हमारे देवस्थानों के प्रति जिस प्रकार का दृष्टिकोण अपनाया, हमारी सभ्यता तथा संस्कृति को समाप्त करने का काम किया। देश संगठित होकर एक विचार में आगे बढ़े, इस प्रकार का प्रयास देश के किसी भी शासन काल में नहीं हुआ। हमारी संस्कृति, विरासत तथा आस्था और परम्परा के आधार पर हम देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। यह हमारे और आपके लिए गर्व का विषय है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कहा कि अरविंद केजरीवाल अभी जमानत पर बाहर आए हैं न कि वह दोष मुक्त हुए हैं। हमें धैर्य रखना चाहिए तथा देश की न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए।

जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पार्टी का जो लक्ष्य सदस्यता के लिए दिया गया है। उससे अधिक कराने के लिए कार्यकर्ता लगे हुए हैं। विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी में कहा कि जनपद सदस्यता में अव्वल रहेगा। इस मौके पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी, उपेंद्र तिवारी, आंनद स्वरूप शुक्ल, नारद राय ने भी सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed