फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bharat bandh did not have any effect, administration remained alert

भारत बंद का नही रहा असर, प्रशासन रहा अलर्ट

Mon, 20 Jun 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bharat bandh did not have any effect, administration remained alert
भारत बंद के आवाह्न के बाद भी बेल्थरारोड कस्बा में खुली दुकाने। - फोटो : BALLIA
बलिया। अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद को लेकर जिले में कहीं भी असर नहीं रहा। तीन दिनों पहले इसको लेकर हुए बवाल को देखते हुए जिला प्रशासन भी काफी अलर्ट रहा। प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी चक्रमण करते रहे। हालांकि इसको लेकर सुबह में व्यापारियों ऊहापोह की स्थिति रही। लेकिन लगातार पुलिस के चक्रमण व इंतजामों को देखते हुए व्यापारियों ने धीरे-धीरे दुकानें खोलनी शुरु कर दी। हालांकि बंदी की सूचना का असर आवागमन पर दिखा। रोज की अपेक्षा वाहनों की संख्या कम रही और लोग भी यात्रा करने से बचते रहे।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में तीन पहले उपद्रव के बाद सोमवार को पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिखी। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी गई थी। खासकर नगर में प्रवेश के सभी रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। हर आने-जाने वालों के साथ ही शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही थी। नगर में पुलिस अधिकारियों के वाहन लगातार सायरन बजाते चक्रमण करते रहे। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर पुलिस ने पैदल भी चक्रमण करती रही। पुलिस अधीक्षक व एडीएम राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। बाजार खुले रहे और रोजाना की तरह कामकाज चलता रहा। हालांकि कई ट्रेनों के निरस्त होने के कारण स्टेशन पर भीड़भाड़ नहीं थी और बाजारों में रोजाना के सापेेक्ष भीड़ कम रही।
विज्ञापन

बेल्थरारोड अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर किए जा रहे आंदोलन के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन अलर्ट रहा। खासतौर पर भारत बंद को लेकर पुलिस चौकन्ना रही और रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। भारत बंद का यहां कोई असर नहीं रहा। हालांकि सोमवार को साप्ताहिक बंदी के मद्देनजर अधिकांश दुकानें बंद रही। इक्का-दुक्का ही दुकानें खुलने के साथ सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आमतौर पर सर्वत्र शांति रही। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सीओ शिवनारायण वैस की अगुवाई में उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह सदल बल मुस्तैद रहे। रेलवे स्टेशन को लेकर पुलिस सतर्क रही तथा जैसे ही किसी ट्रेन के आने की सूचना मिलती थी तो पुलिस स्टेशन पहुंच चप्पे-चप्पे पर निगरानी में जुट जाती। दिनभर पुलिस की गश्त जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निपथ को लेकर हुए उपद्रव में अब तक 17 पर कार्रवाई
बैरिया। अग्निपथ योजना के विरोध में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी करने के आरोप में अब तक 17 लोगों पर कार्रवाई की गई है। उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि बैरिया थाने में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जबकि दोकटी थाने में तीन लोगों को घेरे में लिया गया है। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कुछ को हिरासत में लेकर न्यायालय के सुपुर्द किया जा चुका है। कुछ एक की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। दूसरी तरफ बैरिया एसएचओ धर्मवीर सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया के अलावा उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल से करके उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिस पैनी निगाह बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed