फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhabi's woman Shraddha Karma died due to electrocution

भाभी के श्राद्धकर्म में शामिल होने आई महिला की विद्युत करंट से मौत

Sat, 13 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Bhabi's woman Shraddha Karma died due to electrocution
रसड़ा। क्षेत्र के हिता का पूरा गांव में शनिवार की सुबह करंट लगने से मायके में आई महिला झुलस गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मऊ के माधवपुर सिपाह निवासी सुनीता सिंह (35) पत्नी जयप्रकाश सिंह अपनी भाभी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए पिता तेजबहादुर सिंह के यहां आई हुई थी। शनिवार की सुबह कपड़ा प्रेस कर रही थी कि इसी दौरान करंट लगने से वह झुलस गई। उसकी मां मीरा सिंह ने बेहोश होकर गिरते देखा तो शोर मचाया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पहले से गमगीन परिवार में सुनीता की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed