फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Basarikapur became the champion by defeating Varanasi by 19 points.

Ballia News: वाराणसी को 19 अंकों से हराकर बसरिकापुर बना चैंपियन

Mon, 21 Sep 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Basarikapur became the champion by defeating Varanasi by 19 points.
हल्दी क्षेत्र के बबुआपुर सोनवानी गांव ​स्थित योगी बाबा के खेल मैदान परिसर में चल रहे कबड्डी प्र
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के बबुआपुर गांव में श्री योगी बाबा अंतर्जनपदीय प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार देर शाम खेला गया। खिताबी भिड़ंत में बसरिकापुर की टीम ने वाराणसी को 19 अंकों के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

बसरिकापुर के कप्तान विक्रम और वाराणसी के कप्तान मिथिलेश ने अपनी-अपनी टीम की अगुवाई की। निर्णायक दौर में बसरिकापुर के खिलाड़ियों ने सटीक रेड और मजबूत डिफेंस के दम पर बढ़त बनाई। इसके बाद वाराणसी की टीम वापसी नहीं कर सकी। प्रतियोगिता में सुधीर को मैन ऑफ द मैच, देव को मैन ऑफ द सीरीज, सुमंत को बेस्ट रेडर, मिथिलेश को रेडर तथा अन्य को बेहतरीन डिफेंडर के सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त फौजी रामानंद उपाध्याय ने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा के साथ अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। आयोजन की सफलता में अध्यक्ष गौतम पासवान, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता समेत अन्य साथियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह, ग्राम प्रधान रजनीश पांडेय गबड़ू, एयरफोर्स के संजीत पांडेय ठनठन, मेटन तिवारी, रामजी यादव, नीशु श्रीवास्तव, पिंटू मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed