{"_id":"61bcd18b2bf92073f33d63b1","slug":"bank-workers-on-strike-for-the-second-day-took-out-a-bike-procession-ballia-news-vns6284929182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, निकाला बाइक जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, निकाला बाइक जुलूस
विज्ञापन
बलिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सभी बैंकों में ताला लटका रहा। इस दौरान बैंककर्मियों ने बैंकों के निजीकरण के विरोध में शहर में जुलूस निकाला। साथ ही चेतावनी दिया कि यदि सरकार ने निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा।
यूनियन के जिला मंत्री ब्रजेश दूबे के नेतृत्व में बैंककर्मियों ने तालाबंदी करने के बाद स्टेशन टाउन हाल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर एकत्र हुए। यहां से बैंककर्मियों ने बाइक जुलूस निकाला। यह जुलूस मालगोदाम रोड़, कदम चौराहा, भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय, सिनमारोड, शहीद चौक, ओवर ब्रिज होते हुए टीडीकालेज चौराहा, कुवंर सिंह चौराहा होते हुए मिड्ढ़ी स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर जाकर धरना सभा में तब्दील हो गया। इसके बाद बैंककर्मियों ने सभा की और कहा कि सरकार बैंकों का निजीकरण करने पर उतारू है, लेकिन इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि निजीकरण का फैसला बैंक उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हित में नहीं है। ऐसे में सरकार को इस जनविरोधी निजीकरण के निर्णय को तत्काल वापस लेना चाहिए। ऐसे नहीं किया गया तो बैंककर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। इस दौरान बैंकों पर पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा। इस दौरान ध्रुव जी, अनिल सिंह, प्रकाश दूबे, अशोक यादव, अभय सिंह, मीना यादव, मैनेजर सिंह, संदीप सिंह, अरशद, अजय कुमार गुप्ता, लल्लन प्रसाद, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे।