फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia will be developed on the lines of Varanasi and Gorakhpur: Mast

वाराणसी और गोरखपुर की तर्ज पर होगा बलिया का विकास: मस्त

Sun, 17 Dec 2023 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Ballia will be developed on the lines of Varanasi and Gorakhpur: Mast
डबल इंजन की सरकार देश-प्रदेश का तेजी से विकास कर रही है। जिसका आधार सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास है। अराजकता, तुष्टिकरण व दबंगई करने वालों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। यहां संविधान के अनुकूल आचरण करना ही पड़ेगा अन्यथा संविधान नहीं मानने वालों का क्या हश्र हो रहा है आप लोग देख ही रहे हैं। उक्त बातें भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कही। वह रविवार को नरहरपुरी में अवस्थित नरहर धाम पर 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित वाचनालय के लोकार्पण के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने बलिया से कामायनी एक्सप्रेस के संचालन के साथ बलिया दिल्ली के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन की मंजूरी सुरेमनपुर व बलिया रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन के रूप में कर इन्हें सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ ही सड़क, जल परिवहन पर्यटन रेलवे कृषि बिजली के कराए गए विकास कार्यों पर पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि मेरा प्रयास है वाराणसी व गोरखपुर की भांति बलिया का भी चौमुखी विकास हो। इसके लिए मैं दिन-रात प्रयास कर रहा हूं। मेरा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर मुरली छपरा के ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, मदन सिंह, रत्नेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, श्यामसुंदर उपाध्याय, दुर्गविजय सिंह झल्लन, रामप्रकाश सिंह, छठु सिंह, दिलीप गुप्त आदि मौजूद रहे। संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया। अध्यक्षता दीनबंधु दीनानाथ महाराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed