फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Post Office opened the highest savings account, got respect

बलिया: बलिया डाकघर ने खोला सर्वाधिक बचत खाता

Sun, 19 Feb 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Ballia Post Office opened the highest savings account, got respect
वाराणसी परिक्षेत्र में सर्वाधिक बचत खाता बलिया डाकघर द्वारा खोला गया है। पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने प्रधान डाकघर सभागार वाराणसी में आयोजित एक समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने पर डाकघर अधीक्षक संजय त्रिपाठी सहित अन्य नौ डाक अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। संजय त्रिपाठी को एक दिन में एक करोड़ बचत खाता अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक बचत बैंक खाता खोलने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में सहायक अधीक्षक रसड़ा पीके पाठक, डाक निरीक्षक केन्द्रीय रविन्द्र शाह, पोस्टमास्टर अबुल कलाम खान, पोस्टमास्टर रसड़ा प्रधान डाकघर अक्षय कुमार, डाक जीवन बीमा विकास अधिकारी आशीष कुमार, ब्रांच पोस्टमास्टर हल्दी रामपुर डाकघर शशांक नाथ, ब्रांच पोस्टमास्टर कठारिया डाकघर, चित बड़ागाँव रामसेवक सिंह, ब्रांच पोस्टमास्टर रामगढ़ डाकघर, कोरंटाडीह प्रत्यय राय को सम्मान मिला।
विज्ञापन

वित्तीय समावेशन के लिए एक दिन में एक करोड़ अभियान के अंतर्गत जहां संपूर्ण भारत में 34.72 लाख खाता खोले गए, वहीं वाराणसी परिक्षेत्र ने 87 हजार खाते खोलकर पूरे देश में 10 वां और प्रति डाकघर औसत के आधार पर 5वां स्थान प्राप्त किया। सुकन्या समृद्धि योजना के क्रम में पूरे देश में मात्र दो दिन में 10.89 लाख खाते खोले गए और वाराणसी परिक्षेत्र में लगभग 8 हजार खाते खोले गए। डाक जीवन बीमा दिवस पर 8 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 16 करोड़ से अधिक का लक्ष्य वाराणसी परिक्षेत्र ने प्राप्त किया। जिसमें बलिया डाकघरों की सराहनीय भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed