फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

छह गांव मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना को चयनित

Mon, 08 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
ballia news
बलिया। जिले के छह गांवों का चयन मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत किया गया है। इन गांवों का सत्यापन भी शुरू हो चुका है। पंचायती राज अयोध्या मंडल के उपनिदेशक संजय कुमार यादव (पंचायत) की ओर से नामित दो सदस्यीय टीम पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 में मुख्यमंत्री की ओर से राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रदेश में पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना की घोषणा की गई। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार की तरह ही है। इसके तहत ग्राम पंचायतों का चयन करते हुए प्रत्येक वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2020-21 में जिले की छह ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है और ग्राम पंचायतों का सत्यापन भी शुरू हो चुका है। इसमें दुबहड़ विकास खंड के सरया और दुबहड़, सीयर के शाहपुर अफगा और तेलमा जमालुद्दीनपुर तथा बांसडीह के पिठाइच और नगरा ब्लॉक का डिहवा ग्राम पंचायत है।
विज्ञापन

चयनित गांवों के सत्यापन के पहले चरण की जिम्मेदारी अयोध्या मंडल के पंचायत उपनिदेशक को दी गई है। हालांकि एक जिले से अधिकतम पांच ग्राम पंचायतें ही शामिल होंगी और इसका निर्धारण सत्यापन के बाद होगा। बांसडीह विकास खंड का पिठाइच गांव मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में चयनित किया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में खुशी है। गांव की निवर्तमान प्रधान उर्मिला पांडेय ने बताया कि यह गांव मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में चयनित है। इसका श्रेय उक्त ग्राम सभा की जनता का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों का सत्यापन कर रही यह टीम
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में चयनित छह गांवों के सत्यापन के लिए पंचायती राज अयोध्या मंडल के उपनिदेशक संजय कुमार यादव की ओर से गठित दो सदस्यीय टीम पहुंची है। इसमें मंडलीय डीपीएम विवेक मिश्रा और मंडलीय कंसल्टेंट नवीन कुमार सिंह हैं। यह टीम जांच रिपोर्ट उपनिदेशक को देगी।

योजना का उद्देश्य
पंचायतों को जवाबदेह संस्था के रूप में विकसित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाना।
पंचायतों को अधिनियम व नियम के अनुसार कार्यवाही करने हेतु प्रोत्सहित किया जाना।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाना।
ग्राम पंचायतों को स्मार्ट ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाना।
चयन के बाद मिलेंगे यह पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार- 8 लाख
द्वितीय पुरस्कार- 7 लाख
तृतीय पुरस्कार- 5 लाख
चतुर्थ पुरस्कार- 3 लाख
पंचम पुरस्कार- 2 लाख
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के छह गांवों का चयन शासन स्तर से करने के बाद मंडलीय टीम द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। अभी प्रक्रिया चल रही है। अंतिम रूप से चयनित गांवों को शासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। - अजय कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed