फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

जैविक खाद की बिक्री से बेहतर होगी पशु आश्रय की व्यवस्था

Sat, 16 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
ballia news
जिगिरसड स्थित गौशाला में पशुओं के चारे सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी ने शनिवार को मनियर ब्लॉक के स्थायी गो-आश्रय स्थल जिगिरसड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए पशुओं की देखरेख विशेष रूप से की जाए। उनके चारे की पर्याप्त व्यवस्था रहे। उन्होंने चारा और वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने में लगे सफाईकर्मियों को जैविक खाद बनाने के टिप्स दिए। कहा, इसके माध्यम से गोबर का सबसे बेहतर प्रयोग होगा और उसकी बिक्री कर उनकी देखरेख की व्यवस्था और बेहतर की जा सकेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने वर्मी कम्पोस्ट यूनिट के संबंध में भी जरूरी बातें बताई। भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष यादव को मौके पर भेजकर सभी कर्मियों को वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए ट्रेंड करने को कहा। पशुओं के पेयजल के लिए बनाए गए पक्के हौद में हर तीन-चार दिन पर पानी बदलते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं की संख्या और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और सभी पशुओं का हाल जाना। व्यवस्था पर उन्होंने संतोष भी जताया। गौशाला के बगल में खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन में बाउंड्री बनवाने के लिए इस्टीमेट बनाने का निर्देश बीडीओ रमेश यादव को दिए। कहा, इस बाउंड्री के हो जाने से पशुओं के घूमने और चरने की अच्छी खासी व्यवस्था हो जाएगी। साथ यह एरिया भी सुरक्षित हो जाएगा। जिगिरसड़ में बने सामुदायिक शौचालय और संचालित पानी टंकी का भी निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया। कहा कि शौचालय अभी नया और बेहतरीन बना है। इसकी देखरेख ऐसा ही बना रहे। पंप चलवाकर देखा तो पाया कि पाइप में लिकेज होने से काफी पानी बाहर गिर रहा है। उसे शीघ्र कराने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए। इस दौरान सीवीओ डॉ अशोक मिश्र, बीडीओ रमेश यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed